थाना तामली पुलिस की जनचौपाल ग्रामीणों को किया जागरूक सुनीं जनसमस्याएं |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में थाना तामली पुलिस द्वारा मंच चौकी क्षेत्र में जनचौपाल आयोजित कर स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों तथा आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का प्रयास किया गया । चंपावत पुलिस आमजन से अपील करती है की आपराधिक, संदिग्ध अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *