कर्तव्यनिष्ठ सेवा को सलाम: चम्पावत पुलिस ने तीन अधिकारियों को दी गरिमामयी विदाई |

चम्पावत |  रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चम्पावत में अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह एवं अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द के सम्मान में एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने * निरीक्षक जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह एवं अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द* को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनकी दीर्घकालीक निष्ठा एवं कर्तव्यपरायण सेवाओं के प्रति समस्त पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक सम्मान व्यक्त किया सेवानिवृत्त अधिकारियों के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध जीवन की शुभकामनाएँ दीं तथा ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निरीक्षक जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, निरीक्षक  इन्द्रजीत सिंह एवं अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द ने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को सदैव ऊँचा रखा। उनका सरल, सौम्य, मृदुभाषी एवं शालीन व्यक्तित्व सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वे स्वयं को पुलिस परिवार का अभिन्न सदस्य मानते हुए अपना स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग पूर्ववत प्रदान करते रहेंगे । अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त निरीक्षक जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह एवं अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द ने अपने दीर्घ सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभव उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साझा किए। उन्होंने सभी को सदैव सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन तथा पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया तथा पुलिस परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निरीक्षक जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह एवं अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द को शुभकामनाएँ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ कीं । पूरे समारोह का वातावरण सम्मान, आत्मीयता एवं भावनात्मक स्मृतियों से ओत-प्रोत रह |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *