सीएम पोर्टल एवं जनसमर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने ली वर्चुअल समीक्षा बैठक |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सीएम पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई । पुलिस अधीक्षक महोदया ने बैठक के दौरान निर्देशित किया कि सीएम पोर्टल एवं जनसमर्पण पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता से समय-समय पर संवाद स्थापित कर उसकी समस्या का समुचित समाधान किया जाए । सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए कि सीएम पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से वार्ता कर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से अवगत कराया जाए, जिससे शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे तथा आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *