चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में थाना तामली पुलिस टीम द्वारा वायब्रेंट विलेज ग्राम पोलप में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों का पालन, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 1933 तथा आपातकालीन सेवा 112 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपयोग करने की अपील की गई । इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को जंगलों में आग लगने की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को देने हेतु प्रेरित किया गया ।
थाना तामली पुलिस टीम द्वारा वायब्रेंट विलेज ग्राम पोलप में चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply