चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना लोहाघाट क्षेत्र में आभूषण कारीगरों का सोना-चांदी लेकर फरार हुए दो अभियुक्तों को पुलिस ने घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी है । खड़ी बाजार, लोहाघाट निवासी योगेश वर्मा द्वारा थाना लोहाघाट में तहरीर देकर बताया गया कि उनके यहां कार्यरत दो व्यक्तियों द्वारा सोना-चांदी लेकर फरार हो गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोहाघाट में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई । पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा, तकनीकी विश्लेषण तथा मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से अभियुक्तों की पतारसी-सुरागरसी के दौरान अभियुक्तगणों के देश से बाहर भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को दिल्ली एयरपोर्ट के समीप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियुक्तों के कब्जे से 400 ग्राम चांदी बरामद की गई। वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त का नाम-
1-साहिद अली मलीक पुत्र अजगर अली मलिक निवासी वाली चतुरी, थाना साम्पो, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल
2- एसके सहाबुल पुत्र एसके सराफत मौला, निवासी चौकसुरूप, थाना उलवेरिया, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल
बरामदगी
🔹 400 ग्राम चांदी
चम्पावत पुलिस का संदेश
जनपद में अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।













Leave a Reply