शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी, एसपी चम्पावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया सर्च अभियान का जायजा |

चम्पावत | टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत शारदा नदी में दो युवकों के डूब जाने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर तत्काल चम्पावत पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए व्यापक सर्च अभियान चलाया गया, जो लगातार जारी है । रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुँचकर चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान का जायजा लिया गया । सर्च अभियान में जुटी चौकी बूम पुलिस, ठुलीगाड़ पुलिस, SDRF टीम एवं PAC की गोताखोर टीम को अभियान को और अधिक प्रभावी एवं समन्वित ढंग से संचालित करने हेतु ब्रीफ किया गया। उन्होंने सभी टीमों को नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग करते हुए दोनों युवकों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । वर्तमान में पुलिस एवं राहत-बचाव दलों द्वारा शारदा नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ अभियान में जुटी हुई हैं । चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि नदी एवं जलाशयों के समीप सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *