फायर स्टेशन लोहाघाट द्वारा कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत महोदय के निर्देशन में फायर स्टेशन लोहाघाट की अग्निशमन टीम द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरियों का सघन अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकासी मार्गों तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। टीम द्वारा आपातकालीन निकासी व्यवस्था की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

फायर सर्विस टीम द्वारा संस्थान संचालकों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के नियमित रखरखाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी।

चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस जनपदवासियों की सुरक्षा हेतु सतत प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *