गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शव शिनाख्त के सम्बन्ध में एसपी चम्पावत ने ली क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से क्षेत्राधिकारी टनकपुर/चम्पावत, प्रभारी DCRB, समस्त थाना प्रभारियों एवं AHTU इकाई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात शवों की शीघ्र शिनाख्त तथा गुमशुदा व्यक्तियों की प्रभावी खोजबीन एवं बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई ।

समीक्षा में महोदया द्वारा दिये निर्देश……….

संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध तकनीकी/ वैज्ञानिक संसाधनों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, पोर्टल एवं अन्य माध्यमों का अधिकतम उपयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

भविष्य में अज्ञात शव मिलने पर शव का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखने तथा पानी में डूब कर मृत्यु होने पर शव का (DIATOM TEST) कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये ताकि शिनाख्त की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके।

समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर टीमों का गठन कर गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी एवं अज्ञात शवों की शिनाख्त सुनिश्चित की जाए। साथ ही, गठित टीमों द्वारा की गई कार्यवाही की नियमित समीक्षा कर प्रगति का सतत अनुश्रवण किया जाए।

अज्ञात शवों एवं गुमशुदाओं से संबंधित मामलों में नियमित फॉलोअप, विभिन्न जनपदों से समन्वय स्थापित करने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में शेष अज्ञात शवों की शीघ्र एवं प्रभावी शिनाख्त सुनिश्चित की जाए तथा दर्ज गुमशुदगी के मामलों में त्वरित एवं गंभीरता से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *