थाना पाटी पुलिस द्वारा युवाओं के बीच चलाया व्यपाक जागरुकता अभियान |

चम्पावत | रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार थाना पाटी पुलिस द्वारा ब्लॉक कार्यालय पाटी में आयोजित रोजगार मेले के अवसर पर स्थानीय युवाओं के साथ एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव,महिला अपराधों से संबंधित कानूनों, यातायात नियमों, राहबीर योजना, नये कानून, प्रधानमंत्री राहत योजना, बाल श्रम रोकथाम तथा अवैध भांग की खेती की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930 एवं 1933 के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग एवं महत्व को समझाया गया। साथ ही आमजन के लिए संचालित विभिन्न सरकारी पोर्टलों एवं ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *