टैक्सी चालक प्रकरण में एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे टैक्सी चालक के साथ मारपीट, अभद्रता, जान से मारने की धमकी, मोबाइल छीनने तथा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में चम्पावत पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के निर्देशन में उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा था । उक्त क्रम में निहारीका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर/चम्पावत के पर्यवेक्षण तथा अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश में लगातार सुरागरसी एवं पतारसी कर संभावित ठिकानों पर दबिश के दौरान नामजद अभियुक्त शोबन सिंह पुत्र स्व. कुँवर सिंह निवासी मजपीपल मडलक, कोतवाली पंचेश्वर, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई । उक्त प्रकरण में अब तक 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है |

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
1-शोबन सिंह पुत्र स्व. कुँवर सिंह, निवासी मजपीपल मडलक, कोतवाली पंचेश्वर, जनपद चम्पावत।

अपील चम्पावत पुलिस अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *