फायर स्टेशन चम्पावत द्वारा होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण एवं फायर ऑडिट |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फायर स्टेशन चम्पावत टीम द्वारा चम्पावत क्षेत्र के विभिन्न होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण एवं फायर ऑडिट किया गया । निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, विद्युत वायरिंग एवं विद्युत उपकरणों की सुरक्षा स्थिति का परीक्षण किया गया। साथ ही होटल परिसरों में उपलब्ध निकास मार्गों का निरीक्षण कर उन्हें सदैव अवरोधमुक्त रखने हेतु संबंधित प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए गए । इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, प्राथमिक प्रतिक्रिया एवं अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई ।

सुरक्षित रहें, सतर्क रहें — अग्नि सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *