चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन टनकपुर में फायर स्टेशन टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष प्रशिक्षण व जागरुक्ता अभियान आयोजित किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व अमर सिंह अधिकारी फायर स्टेशन प्रभारी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान लीडिंग फायरमैन वीरेन्द्र कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फायर सेफ्टी, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों तथा वनाग्नि की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं । इसके उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा प्रतिभागियों को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता पर चर्चा की गई ।
संयुक्त प्रशिक्षण अभियान : फायर टीम व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष जागरूकता अभियान |














Leave a Reply