एसपी रेखा यादव के निर्देशन में बड़ी सफलता, वायरल वीडियो कांड के 03 और आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल हुए टैक्सी चालक के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने एवं मोबाइल फोन छीनने की घटना में चंपावत पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही ।

चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन मे थाना लोहाघाट व SOG की गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण मे संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी, पतारसी एवं सघन दबिश अभियान चलाया जा रहा था ।

उक्त क्रम मे थाना लोहाघाट व SOG पुलिस टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप मामले में 02 नामजद अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह एवं मोहन चन्द को दिगालीचौड़ क्षेत्र, कोतवाली पंचेश्वर व 01 अन्य प्रकाश मे आया अभियुक्त कमल राम को लोहाघाट बाजार से गिरफ्तार उसके कब्जे से पीड़ित का छीना फोन बरामद किया गया व शेष एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। ( पूर्व में नामजद अभियुक्त हरीश सिंह बोहरा को गिरफ्तार किया जा चुका है |

अभियुक्तगण का नाम पता
1- विरेन्द्र सिंह बोहरा पुत्र लोक सिंह बोहरा नि0 ग्राम दुबड जेनल थाना तामली जिला चम्पावत उम्र 39 वर्ष
2- मोहन चन्द पुत्र कुरी चन्द नि0 ग्राम पासम चौकी रौसाल थाना पंचेश्वर जिला चम्पावत
3- कमल राम पुत्र डुंगर राम निवासी- ग्राम डूंगरा बोहरा, कोतवाली पंचेश्वर उम्र 36 वर्ष

बरामदगी
1- oppo कंपनी फोन

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली घटनाओं पर चम्पावत पुलिस की सतत नजर है। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अपराध अथवा कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

✅ *कानून का सम्मान करें
✅ अफवाहों से बचें
✅ किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें*

पुलिस टीम-
अशोक कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट)
कमलेश भट्ट ( SOG प्रभारी चम्पावत )
उ0नि0 कुन्दन सिंह बोरा (थाना लोहाघाट)
उ0नि0प्रकाश चन्द्र भट्ट (SOG चम्पावत )
उ0नि0 सोनिका जोशी (थाना लोहाघाट)
अपर उ0नि0 लाल सिंह (थाना लोहाघाट)
का राजकुमार (SOG चम्पावत )
का0 ललित श्रीवास्तव (SOG चम्पावत )
का0 ललित चौधरी (SOG चम्पावत )
का0 सूरज कुमार (SOG चम्पावत )

*चम्पावत पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *