चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद में आग लगने की घटना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को आदेशित किया गया है । लोहाघाट मेन मार्केट स्थित जगदंबा पुस्तक भंडार के द्वितीय तल पर बने आवासीय भवन के बैठक कक्ष में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई | घटना की सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम 02 अग्निशमन वाहनों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों के सहयोग से फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्णतः काबू पा गया, जिससे आग को फैलने से रोकते हुए एक बड़ी दुर्घटना टाला गया । इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर टीम की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया । चंपावत पुलिस आमजन से विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा शॉर्ट सर्किट से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतने की अपील करता है ।
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर फायर टीम की तत्परता से पाया काबू |















Leave a Reply