चम्पावत | दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली (UKSSSC) स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण /निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु चम्पावत पुलिस पूरी तरह मुस्तैद एवं अलर्ट है। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा जनपद पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रो एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर व्यापक निगरानी रखी जा रही है । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में होने वाली (UKSSSC) स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस बल की बीफ्रिंग लेकर परीक्षा को सुकुशल एवं शान्ति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही द्वारा परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए परीक्षा ड्युटी में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के भी निर्देश दिए गये। उनके द्वारा जनपद मुख्यालय एवं आसपास स्थित परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। ताकि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनी रहे ।
सुरक्षा के प्रबन्ध
🔹 जनपद में कुल 10 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, चम्पावत/लोहाघाट को अलग – अलग सेक्ट्ररो में विभाजित किया गया है। परीक्षा के दौरान कानून/ शान्ति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है।
🔹 प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल, अभिसूचना इकाइयों एवं एसओजी टीमों की तैनाती की गई है।
🔹 अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग हेतु डीएफएमडी, मेटल डिटेक्टर से जांच सुनिश्चित की जाएगी।
🔹 परीक्षा को सुरक्षात्मक एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों में धारा 163 BNSS लगायी गयी है ।
🔹 होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, रेस्टोरेंट एवं होमस्टे आदि स्थानों पर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है।
मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा अलर्ट को देखते हुए सभी संबंधित इकाइयों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं चम्पावत पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु हर स्तर पर सतर्क एवं मुस्तैद है । चम्पावत पुलिस की अपीलः- कोई व्यक्ति परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने अथवा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।














Leave a Reply