चम्पावत | रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा विशेष फायर रिस्क निरीक्षण अभियान चलाया गया । फायर स्टेशन टनकपुर टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।
निरीक्षण के दौरान निम्न प्रतिष्ठानों का परीक्षण किया गया— 📍 प्रतीक हट एंड रेस्टोरेंट, गैण्डाखाली टनकपुर
📍 द नेस्ट कैफे, बूम टनकपुर
📍 काली रेस्टोरेंट, बूम टनकपुर
निरीक्षण के दौरान संस्थानों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग की स्थिति व साथ ही संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं प्रारंभिक बचाव उपायों की जानकारी दी गई ।
















Leave a Reply