हाईवे पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर यातायात कराया सुचारू, फायर टीम ने दिखाई तत्परत| |

चम्पावत | फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि कंकराली गेट से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित हो गया है । सूचना मिलते ही फायर सर्विस की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सुरक्षित रूप से मार्ग से हटाया गया । तत्पश्चात बाधित मार्ग को यातायात हेतु पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया गया । फायर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से मार्ग पर आवागमन शीघ्र सामान्य हो सका तथा संभावित दुर्घटनाओं को भी टाला गया ।

फायर सर्विस चम्पावत — सदैव आपकी सेवा में तत्पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *