चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि कंकराली गेट टनकपुर, इंडियन गैस एजेंसी टनकपुर तथा आमबाग टनकपुर क्षेत्र में विशालकाय वृक्ष गिर जाने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई है तथा आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन टनकपुर की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थलों पर पहुँची । टीम द्वारा वुडन कटर, हँसिया एवं रस्सियों की सहायता से मार्गों पर गिरे आम, आँवला, पाखड़ एवं साल के विशालकाय वृक्षों को काटकर सुरक्षित रूप से हटाया गया ।
➡️फायर कर्मियों की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र खुलवाते हुए यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारु किया गया तथा आमजन को राहत प्रदान की गई।
✅ कंकराली गेट टनकपुर
✅ इंडियन गैस एजेंसी टनकपुर
✅ आमबाग टनकपुर
फायर सेवा उत्तराखण्ड सदैव जनसेवा एवं आपदा राहत कार्यों हेतु तत्पर है।
















Leave a Reply