चम्पावत | जनपद चम्पावत के पाटी क्षेत्र में आयोजित नगर पंचायत चुनाव-2026 की मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चम्पावत पुलिस पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है । रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के कुशल निर्देशन में मतगणना स्थल एवं उसके आसपास व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । मतगणना केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है । मतगणना प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं । चम्पावत पुलिस लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा मतगणना कार्य को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूरी तत्परता के साथ कार्यरत है ।
नगर पंचायत चुनाव-2026 : पाटी में मतगणना शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चम्पावत पुलिस पूरी तरह मुस्तैद |
















Leave a Reply