चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा पूर्णागिरि विहार क्षेत्र में पहाड़ी के उत्तरी किनारे पर सघन चेकिंग के दौरान राजन सक्सेना (19 वर्ष) पुत्र उमेश सक्सेना, निवासी वार्ड नं. 01, पूर्णागिरि विहार कॉलोनी, टनकपुर के कब्जे से 4.53 ग्राम अवैध स्मैक व यश गुप्ता (21 वर्ष) पुत्र स्व. मनोज कुमार गुप्ता, निवासी वार्ड नं. 01, पूर्णागिरि विहार कॉलोनी, टनकपुर के कब्जे से 4.25 ग्राम कुल 8.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया । दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कोतवाली टनकपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया |
कुल बरामदगी
8.78 ग्राम अवैध स्मैक
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
राजन सक्सेना
1- FIR संख्या 118/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
यश गुप्ता
1- FIR संख्या 69/2025, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
2- FIR संख्या 56/2023, धारा 392/411 आईपीसी
3- FIR संख्या 52/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट
जनसहयोग की अपील
उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने में आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। यदि आपके आसपास किसी प्रकार की नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल टोल-फ्री नंबर 1933, 112 अथवा निकटतम थाना/चौकी को सूचित करें।
















Leave a Reply