फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा होटल, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉलों का विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत होटल, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉलों का विशेष औचक अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान निम्न प्रतिष्ठानों का परीक्षण किया गया—
📍 होटल गोल्डन पीक, टनकपुर
📍 होटल जयश्री, टनकपुर
📍 होटल शिवान्श एंड रेस्टोरेंट, टनकपुर

साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

चम्पावत पुलिस अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *