चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम तामली एवं बचकोट क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त बनाने हेतु जनजागरूकता संदेश दिए गए । इस अवसर पर पुलिस-जनता संवाद, एकता प्रतिज्ञा, नशामुक्ति अभियान, न्याय संहिता जागरूकता अभियान एवं अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया ।
🍁 मित्रता • सेवा • सुरक्षा 🍁
















Leave a Reply