नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद चम्पावत के 08 स्थानों में सक्रिय किये गये बैरियर |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के 04 नगर पालिका/नगर पंचायत (बनबसा, टनकपुर, चम्पावत तथा लोहाघाट) क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले थानों के 08 स्थानों पर पुलिस बैरिकेट्स स्थापित कर पुलिस टीम को दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए सामान्य निर्वाचन में बाधा पहुचाने वाले व्यक्तियों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा अवैध रूप से धनबल के प्रयोग कर निर्वाचन में बाधा पहुचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है । नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के मध्येनजर जनपद चम्पावत के सभी नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत (नगर पंचायत पाटी को छोड़कर) धारा 163 बीएनएसएस लागू है। जिसके क्रम में निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही, असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही, जनपद में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि, वांछित, भगोड़े, ईनामी अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही, संवेदनशील स्थानों पर निरन्तर गश्त, पिकेट एवं चैकिंग तथा शस्त्र लाईसेन्स धारकों के शस्त्रों को जमा कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *