मानव तस्करी, बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति के विरुद्ध एएचटीयू की सघन चेकिंग एवं जागरूकता मुहिम |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) चम्पावत द्वारा यूनिट क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन टनकपुर, बस स्टेशन टनकपुर, ग्राम सभा आमबाग, ग्राम सभा छीनीगोठ तथा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के विभिन्न स्टॉलों पर बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति के संबंध में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, यात्रियों एवं अन्य लोगों को मानव तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम तथा बाल अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए इनके दुष्परिणामों एवं रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । चम्पावत पुलिस जनसुरक्षा एवं मानवाधिकार संरक्षण हेतु सतत प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *