चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार चौकी चल्थी पुलिस द्वारा चल्थी क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों की ग्रामीण क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान आगामी आपदा सीजन, निर्वाचन प्रक्रिया के दृष्टिगत सभी ग्राम चौकीदारों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घटित होने वाली किसी भी संदिग्ध, आपराधिक अथवा अन्य महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया । बैठक में उपस्थित ग्राम चौकीदारों से उनकी निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उनके यथासंभव समाधान का प्रयास किया गया ।
ग्राम चौकीदारों से संवाद कर जानीं समस्याएं, सक्रियता बढ़ाने पर दिया गया जोर |
















Leave a Reply