एसपी ने विवेचकों का लिया OR, दिए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के निर्देश |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा कोतवाली टनकपुर,चम्पावत,पंचेश्नवर व थाना बनबसा एवं लोहाघाट के विवेचकों का OR लिया गया तथा लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा कर नियमानुसार अविलम्ब निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों को नये प्रचलित कानूनों में जारी आदेशो व दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा OR में विवेचको को निम्न महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश प्रदान किए गए—
*गंभीर अपराधों, विशेषकर NDPS, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में प्रोफेशनल एवं साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए।
*लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा फरार अभियुक्तों का
*डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण, विश्लेषण एवं समयबद्ध प्राप्ति पर विशेष बल दिया जाए।
अतिशीघ्र वारण्ट प्राप्त करते हुए नियमानुसार अन्य कानूनी कार्यवाही की जाए ।
*पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील व व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाए तथा उन्हें मामले की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
*गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधीयों/ संगठित अपराधीयों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट में कार्यवाही की जाए।
*वर्तमान में प्रचलित विभिन्न पोर्टलों व ऐप का विवेचनाओं में कुशलता पूर्वक/ प्रोफेशनल तरीके से इस्तेमाल किया जाए ।
*FSL से सम्बन्धित जाँच रिपोर्ट अविलम्ब प्राप्त कर विवेचना का विधिक निस्तारण करेंगें।
*प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
*वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तारी टीम का गठन करते हुए प्रभावी कार्यवाही करेंगें।
*NDPS एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत वाणिजयीक मात्रा के अभियोगों में फाइनेंशल इन्वेशटीगेशन अविलम्ब शुरु करेंगे तथा सम्बन्धित विभागों से अतिशीघ्र रिपोर्ट प्राप्त करेंगे।
*प्रत्येक विवेचक कानूनी प्रक्रिया, फोरेंसिक आवश्यकता एवं डॉक्यूमेंटेशन में पूर्ण सतर्कता बरतें ताकि न्यायालय में मजबूत पैरवी संभव हो सके।
*पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी विवेचकों को विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु स्पष्ट निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट संदेश: ‘क्राइम इन्वेस्टिगेशन (विवेचना) ही किसी भी आपराधिक न्याय प्रणाली की नींव है।’ उन्होंने सभी जांच अधिकारियों का आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और तत्परता के साथ कानून का पालन करते हुए कार्य करें। जब हमारी विवेचना निष्पक्ष और पेशेवर होगी, तब जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *