नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार जारी, चम्पावत पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई SOG व बनबसा पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम मे निहारीका सेमवाल क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा व प्रभारी SOG के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बहद शारदा नदी के किनारे चेकिंग/ के दौरान 05 अभियुक्तो को 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तो के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया है

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. राजेश बाल्मीकि पुत्र स्व0 राम भरोसे निवासी मीना बाजार नई बस्ती थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 50 वर्ष
2. रोहित राणा पुत्र जोगेन्द्र सिंह राणा निवासी वार्ड न0-6 मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 20 वर्ष
3. नवीन भट्ट पुत्र चामू सिंह भट्ट निवासी बनगांवा थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर कंजपुर नेपाल उम्र 36 वर्ष
4- महेन्द्र डगौरा पुत्र पलटा डगौरा निवासी वेद्कोट ओडा न0-08 ग्राम भासी थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्र नगर कंचन नेपाल उम्र 22 वर्ष।
5- भरत सिंह लौहार पुत्र लाल बहादुर लौहार निवासी सुखला थाना जिला प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर कंचनपुर नेपाल उम्र 37 वर्ष

बरामदगी:
1- 50 ग्राम स्मैक
2- 03 मोटरसाइकिल जिसमें एक नेपाली नंबर की है।
3- 16,200 भारतीय मुद्रा वह 14,100 रुपए नेपाली मुद्रा
4- 06 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *