नशे के नेटवर्क पर SOG व थाना बनबसा पुलिस का शिकंजा, 43 इंजेक्शन सहित आरोपी गिरफ्तार |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम मे निहारीका सेनवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बनबसा क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को 43 अवैध इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ 8/21 NDPS मे अभियोग पंजीकृत किया गया है |

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. रवि सिंह भाट पुत्र भैरव सिंग निवासी ग्राम गोवरिया ओडा न0-18 भीम दत्त पालिका थाना जि0प्र0क0 महेन्द्र नगर कंजरपूर नोपाल उम्र-32 वर्ष

बरामदगी:
1- 23 NRX Buprenorphine Hydrochloride Injection IP Bacth no.DAC001 व 20 RX promethazine Hydrochloride Injection IP BACTH NO.NCL0264 इंजेक्शन (कुल 43 अवैध इंजेक्शन)

2- 01 मोटरसाइकिल (Discover)

जनपद चंपावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *