ई-मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नए कानूनों एवं जनजागरूकता अभियान संचालित |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पंचेश्वर, चमड़ेवल, मंडलक, किमतोली एवं रौशाल क्षेत्रों में ई-मोबाइल वैन के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान आमजन को भारत के नए आपराधिक कानूनों में निहित विधिक प्रावधानों, उनकी व्यवहारिक उपयोगिता एवं वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, एनसीआरपी हेल्पलाइन 1930, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित प्रावधानों, नशे के दुष्परिणाम एवं मानस हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा एवं संबंधित कानूनों, यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में डायल-112 के उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया ।

म्पावत पुलिस आमजन को कानूनों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *