चम्पावत | जनपद चम्पावत पुलिस अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार सक्रिय एवं सतर्क है । शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गोयल द्वारा थाना बनबसा में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के आंगन से उनकी मोटरसाइकिल TVS Radeon संख्या UK06BF-4059 रंग नीला आसमानी चोरी कर ली गई है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बनबसा में मु0FIR संख्या-37/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बनबसा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिलने पर ग्राम लाटाखल्ला से नेपाल को जाने वाले कच्चे जंगल मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां अभियुक्त मिन ठगुन्ना पुत्र कृष्णा बहादुर ठगुन्ना निवासी वेदकोट नगर पालिका-10 ससैया, महेन्द्रनगर, कंचनपुर नेपाल उम्र 22 वर्ष को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
चम्पावत पुलिस — अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
















Leave a Reply