श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चम्पावत पुलिस पूरी तरह मुस्तैद |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में रीठा साहिब जोड़ मेला-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जनपद पुलिस पूर्णतः अलर्ट मोड पर । मेला क्षेत्र, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यातायात संचालन हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं । भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके । चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, अफवाहों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

“आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”
चम्पावत पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *