चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा आगामी रीठा साहिब जोड़ मेला-2026 के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं बाहरी व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा होटल, ढाबों, टैक्सी चालकों एवं स्थानीय व्यापारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । चम्पावत पुलिस मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है ।
👉 आपकी सुरक्षा – हमारी प्राथमिकता
👉 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें














Leave a Reply