चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु समस्त शस्त्र धारकों के सत्यापन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना पंचेश्वर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष पंचेश्वर के निर्देशन में थाना पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत 05 दिवसीय विशेष अभियान चलाते हुए थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र के समस्त शस्त्रों एवं शस्त्र धारकों का सत्यापन किया गया । कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की कुशल संचालन हेतु शस्त्र धारकों के सत्यापन में शस्त्र के भौतिक सत्यापन, रखरखाव की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखने के साथ-साथ संभावित क्षेत्रीय विवाद, शस्त्र धारक की सामान्य मानसिक स्थिति, वर्तमान सामान्य छवि, आपराधिक पूर्ववर्त आदि के विषय में महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन भी किया गया । वर्तमान अभियान के दौरान शस्त्र एवं शस्त्र धारकों के संबंध में कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया है, सूचना संकलन प्रचलित है। शस्त्र सत्यापन के दौरान समस्त शस्त्र धारकों को “आयुध अधिनियम एवं नियमावली” में उल्लेखित निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
नोट :- थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में कुल 40 ग्राम सभाओं की 96 तोक में कुल 63 शस्त्र/ शस्त्र धारक पंजीकृत हैं।
















Leave a Reply