एक-एक कर पुलिस की गिरफ्त में आ रहे साजिश के किरदार दष्कर्म प्रकरण में रची गई साजिश में संलिप्त एक और आरोपी को चम्पावत पुलिस ने किया गिरफ्तार |

चम्पावत | कोतवाली चम्पावत में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ एवं अन्य तथ्यों के आधार पर साजिश में शामिल अभियुक्त राहुल सिंह रावत का नाम प्रकाश में आया था । रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा था । उक्त क्रम में बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवली चम्पावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना, सुरागरसी एवं अथक प्रयासों से उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत

चम्पावत पुलिस का स्पष्ट संदेश
झूठी साजिश रचकर कानून को गुमराह करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हर पहलू की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कारावास तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *