जनसंवाद गोष्ठी में एसपी रेखा यादव ने सुनी जनसमस्याएं, साइबर अपराध व नशा उन्मूलन पर किया जागरूक |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना रीठा साहिब में CLG सदस्यों, पुलिस पेंशनर्स, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ जनसंवाद गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदया ने, किरायेदार एवं नौकर सत्यापन, साइबर अपराध, ट्रैफिक व्यवस्था महिला सुरक्षा तथा नशा उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया । आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें । साथ ही अवैध ड्रग्स सप्लाई, बिक्री, भंडारण अथवा खेती की सूचना 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन 1933 (मानस हेल्पलाइन) एवं 112 पर दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है । एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की सराहना की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *