गंगनौला के जंगलों में लगी भीषण आग पर फायर टीम लोहाघाट ने पाया काबू |

चंपावत | फायर स्टेशन लोहाघाट को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनौला के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है । सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा पंपिंग एवं अग्निशमन उपकरणों की सहायता से कड़ी मेहनत करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया ।

फायर टीम की त्वरित कार्यवाही से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

🔥 चम्पावत पुलिस — सदैव आपकी सेवा में तत्पर 🔥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *