नशे के खिलाफ थाना बनबसा पुलिस का एक्शन: 4.11 ग्राम स्मैक के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम मे क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चौकी शारदा बैराज क्षेत्रान्तर्गत कोठी न0 -01 के पास चेकिंग/ के दौरान 02 अभियुक्तो को 4.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओ 8/21 NDPS मे अभियोग पंजीकृत किया गया है

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. कमल लाल उर्फ छोटू मलिंगा (आयु 31 वर्ष), निवासी कैनाल कॉलोनी, थाना बनबसा जनपद चम्पावत
2. सुमंत सक्सेना उर्फ रक्शू (आयु 30 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 05, थाना बनबसा जनपद चम्पावत

बरामदगी:
4.11 ग्राम अवैध स्मैक।

जनपद चंपावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *