चंपावत | शारदा घाट में पूर्णागिरि दर्शन हेतु उत्तर प्रदेश से आई श्रद्धालु श्रीमती राधा देवी का मोबाइल स्नान के दौरान कहीं खो गया था। सूचना प्राप्त होने पर वहा तैनात पुलिस टीम द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान चलाया गया । पुलिस टीम की सतर्कता एवं तत्परता से खोया हुआ मोबाइल सकुशल बरामद कर श्रद्धालु को सुपुर्द किया गया । अपना खोया मोबाइल वापस पाकर श्रद्धालु द्वारा चम्पावत पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।
चम्पावत पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता हेतु तत्पर है।












Leave a Reply