चम्पावत | जनपद चंपावत के थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गागर में हुई वाहन दुर्घटना में थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा त्वरित ग्रामीणों की सहायता से घायलों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया गया जहां से घायलों को उपचार हेतु हायर सेंटर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया । उक्त घटना के क्रम में वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया । जिस पर गांव वालों द्वारा बताया गया प्रथम दृष्टया वाहन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण उक्त घटना घटित हुई । पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा थानाध्यक्ष पाटी देवनाथ गोस्वामी को उक्त क्षेत्र में संघन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालाको के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक किये जान हेतु निर्देशित किया गया ।
क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा किया गया गागर, थाना पाटी क्षेत्र अन्तर्गत हुई वाहन दुर्घटनास्थल का निरीक्षण |
















Leave a Reply