चंपावत | विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा *क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना कार्यालयों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं नियमों के बारे में जागरूक करने, समस्याओं का निराकरण तथा अल्पसंख्यकों के सम्बन्ध में प्रचलित कानून/नियम आदि के विषय में विचार/विमर्श हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गय | उक्त कार्यक्रम में अभियोजन विभाग के प्रतिनिधि अधिकारी/कर्मचारी, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग शिक्षक एवं अधिकारी आदि, स्कूल/कालेज के छात्र-छात्रायें, अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्ति/गणमान्य व्यक्ति, अधिवक्तागण, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, प्रिन्ट/इलैक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । उक्त गोष्ठी में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को थानों में आमंत्रित कर उनके अधिकारों से अवगत कराया गया तथा केन्द्र/ राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकार व संरक्षण तथा कल्याण हेतु चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया । कई थानों इस सम्बन्ध में बुकलेट भी वितरित की गयी। पुलिस द्वारा उनकी समस्याओं/सुझावों के बारें में जाना गया | जनपद पुलिस द्वारा सभी अल्पसंख्यकों को बताया गया कि जनपद पुलिस आपकी सेवा के लिये हमेशा तत्पर है किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता न0 112, 05965-230607, 9411112984,18001804178 पर कॉल करें या स्थानीय पुलिस थाने में जाकर सूचना देने हेतु बताया गया ।
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद पुलिस द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ की गयी गोष्ठी एवं वितरित किये गये जागरूकता बुकलेट |
















Leave a Reply