चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत सघन वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने, नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पंचेश्वर पुलिस द्वारा लोहाघाट- पंचेश्वर मुख्य सडक मार्ग में उ0नि0 हेमंत सिंह कठैत- थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया । चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किये गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही कर कुल ₹15000/ संयोजन शुल्क वसूल किया गया है । सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है |
सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु पंचेश्वर पुलिस द्वारा संचालित किया गया वाहन चेकिंग अभियान यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई सख्त चालानी कार्यवाही |
















Leave a Reply