मानवता और कर्तव्य का संगम रुद्रप्रयाग पुलिस ने महिला का छूटा हुआ सामान चमोली से वापस मंगवाकर लौटाया ।

रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक बार फिर “मित्र पुलिस” के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए एक बुजुर्ग महिला की मदद कर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की है। श्रीनगर से रुद्रप्रयाग आते समय टैक्सी में छूटी महिला की दवाइयां और कीमती सामान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बरामद कर उन्हें सकुशल सौंप दिया है । ​घटना का संक्षिप्त विवरण: ​बीते सतेश्वरी देवी (निवासी वार्ड-7, भाणाधार, रुद्रप्रयाग) श्रीनगर श्रीकोट से चमोली जाने वाली एक टैक्सी में सवार होकर रुद्रप्रयाग पहुंची थीं। भाणाधार में उतरते समय वह जल्दबाजी में अपनी दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान से भरे बैग को गाड़ी में ही भूल गईं। महिला को गाड़ी का नंबर याद नहीं था, उन्हें केवल गाड़ी का रंग पता था । ​पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ​परेशान महिला द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी ने मामले की गंभीरता और महिला की स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरतों (दवाइयों) को देखते हुए तत्काल हाइवे पेट्रोल यूनिट (HPU) को सक्रिय किया । ​पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहायता से उक्त रंग की गाड़ी को चिन्हित किया । ​गाड़ी के चालक से सम्पर्क करने पर पता चला कि वह चमोली पहुंच चुका है। ​पुलिस ने आपसी समन्वय से उक्त सामान को चमोली से वापस रुद्रप्रयाग मंगवाया गया । ​सामान की सुपुर्दगी कोतवाली रुद्रप्रयाग में सतेश्वरी देवी को बुलाकर उनका पूरा सामान और दवाइयां सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द की गईं। अपनी आवश्यक दवाइयां और सामान वापस पाकर महिला भावुक हो गईं और उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यप्रणाली की हृदय से सराहना करते हुए आभार प्रकट किया ।

​”बुजुर्गों और असहाय नागरिकों की सहायता करना हमारी प्राथमिकता है। दवाइयां समय पर पहुंचाना जरूरी था, और मुझे खुशी है कि हमारी टीम ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।” सुरेश चन्द्र बलूनी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *