शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण |

चंपावत | शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक महोदय टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, संपत्ति ग्रह व माल मुकदमlती का निरीक्षण कर अभिलेखों को अध्यावधिक रखे जाने,माल निस्तारण अभियान के तहत विशेष रुचि लेकर काम करने ग्राम अपराध रजिस्टर को संबंधित हल्का प्रभारी से चैक कराकर अपडेट करने आदि के संबंध में निर्देशित किया गया एवं थाना टनकपुर में नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारी गण का सम्मेलन लेकर मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं कर्मचारी गणों को अवगत कराया गया कि ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें एवं नियमित रूप से व्यायाम अवश्य करें तथा सभी कर्मचारियों को नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का उत्तराखंड पुलिस ऐप की सहायता से चालान करने हेतु अवगत कराया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *