चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा छेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के चौकी चल्थी, कोतवाली चंपावत क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से खनन करने की सूचना प्राप्त होने पर उ0नि0 निर्मल सिंह लटवाल, चौकी प्रभारी चल्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी चल्थी क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान अवैध रूप से खनन कर रहे वाहन संख्या UK03CA-5666 को अवैध खनन करने हुए पकड़े जाने पर उक्त वाहन को सीज किया गया है । उक्त संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट उपजिलाधिकारी महोदय चंपावत को प्रेषित की जा रही है ।
चौकी चल्थी कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने वाले वाहन को किया गया सीज वैधानिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट की गयी उपजिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित |
















Leave a Reply