बनबसा क्षेत्र अंतर्गत दुकान से सामान चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, माल बरामद |

चम्पावत | जनपद चंपावत के थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत उ0नि0 दिलवर सिंह पुलिस टीम के साथ रेलवे गोदाम भजनपुर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ ड्यूटी में मामूर थे।दौराने चेकिंग पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति घबराकर भागने लगा । शक होने पर पुलिस टीम द्वारा संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर चेक किया गया तो उसके कब्जे से एक प्रेस तथा एक मिक्सी बरामद की गई। उक्त बरामदा माल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा मोहम्मद अखलाक पुत्र बाबू हसन निवासी इस्लामनगर खटीमा जिसकी बनबसा रेलवे फाटक के नजदीक बर्तनों की कच्ची दुकान है से यह सामान चोरी किया था जिसे आज वह बेचने हेतु जा रहा था । उक्त सूचना पर दुकानदार मोहम्मद अखलाक को थाना बनबसा में बुलाकर तस्दीक किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि रात्रि में उसकी दुकान से यह सामान चोरी किया गया था । उक्त सूचना तथा बरामदा माल के आधार पर थाना बनबसा मे मुकदमा FIR No- 124/24 अंतर्गत धारा 305(2)/331(4)/317BNS बीएस बनाम रवि उर्फ गण्ठा पुत्र स्व0 कृष्ण पाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बिरिया, थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश । हाल निवासी वार्ड नंबर 4 मीना बाजार थाना बनबसा पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

अभियुक्त-
रवि उर्फ गण्ठा पुत्र स्व0 कृष्ण पाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बिरिया, थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश। हाल निवासी वार्ड नंबर 4 मीना बाजार थाना बनबसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *