थाना पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत स्थित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने हेतु मंदिर समिति एवं प्रबंधकों से गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के द्वारा जनपद में स्थित समस्त मंदिरों/ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के अनुपालन में कोतवाली पंचेश्वर द्वारा थाना पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी महत्वपूर्ण मंदिरों यथा अखिल तारिणी मंदिर (दिगालीचोड़), दूधाधारी मंदिर(खालगड़ा), चौखाम देवता मंदिर(चमदेवल ), माँ भगवती मंदिर(मडलक ), नागार्जुन मंदिर (नगरू घाट) आदि प्रमुख मंदिरों के प्रबंधकों, समिति सदस्यों एवं पुजारीयों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी के माध्यम से गोष्ठी में उपस्थित सभी मंदिर प्रबंधक/ समिति सदस्यों को मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु CCTV कैमरे को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल किए जाने, मंदिरों में लगने वाले मेलों में कानून और शांति व्यवस्था, दान पात्रों/ चढ़ावे/ घंटीयों की सुरक्षा, मंदिरों के आसपास निवासरत अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन व लाभप्रद सूचना से पुलिस को अवगत कराए जाने आदि आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान गए, एवं मंदिरों की सुरक्षा के संदर्भ में महत्वपूर्ण तथ्यों का आदान-प्रदान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *