चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा छेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों/वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही* किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत उ0नि0 दिलबर सिह भण्डारी, थाना बनबसा द्वारा 01 वाहन पिकप रजि0 संख्या UK03-CA-1531 के चालक शरीफ खान पुत्र वली खान, निवासी मेवा शरीफ फरीदपुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश द्वारा वाहन उपरोक्त को बिना रजिस्ट्रेशन, बिना डीएल, मोटरयान अधिनियम के नियम का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3/181/39/192/177/207 एमवीएक्ट के उक्त वाहन को सीज किया गया । चूँकि मौके पर उक्त वाहन में अवैध रेता भरा होना पाया गया जिस सम्बन्ध में कोई रॉयल्टी या वैध कागजात उपलब्ध नही कराये गये । उक्त संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट उपजिलाधिकारी महोदय टनकपुर को प्रेषित की जा रही है ।
बनबसा क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन/यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पिकप को किया गया सीज, अवैध खनन करने हेतु वैधानिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट की गयी उपजिलाधिकारी टनकपुर को प्रेषित |
















Leave a Reply