पंचेश्वर क्षेत्र से 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में वांछित/ वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में न्यायालय चम्पावत से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अन्तर्गत फौ0वा0 संख्या- 374/2024 में वारंटी अभियुक्त पप्पू कुमार पुत्र जय राम निवासी ग्राम- बरगोली , थाना कोतवाली पंचेश्वर, जनपद चम्पावत आयु 45 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *