नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के क्रम में बनबसा क्षेत्र अन्तर्गत मो0सा0 में 3.25 ग्राम स्मैक परिवहन करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, मो0सा0 सीज |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा  क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में  जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत स्ट्रांग फार्म क्षेत्र से मो०सा० संख्या UK03TA.1880 बजाज प्लेटिना में 02 अभियुक्तों को 3.25 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मुOFIR NO-123/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया ।
नामपता अभियुक्तगण-
01-शुभम श्रीवास्तव पुत्र सुरेन्द्र श्रीवास्तव, निवासी वार्ड नं0- 05, मीना बाजार, थाना बनबसा, जिला चम्पावत, उम्र 28 वर्ष
02- रोहन लाल पुत्र स्व0 तेज राम, निवासी वार्ड नं0- 04, लाईन पार, थाना बनबसा, जिला चम्पावत, उम्र 54 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *