एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा (चंपावत), की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा जनपद स्तर पर चलाया जा रहा है अभियान ऑपरेशन स्माइल |

चंपावत | जनपद चंपावत की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र टनकपुर ब्रह्मदेव में जाकर बॉर्डर पर आवागमन करने वाले लोगों को एकत्र कर मानव तस्करी ,बाल श्रम, बाल विवाह व वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको के बारे में जागरूक किया गया । मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया।जैसे जघन्य अपराधों की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया| साथ ही लोगों को बॉर्डर क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/ प्रकरण की जानकारी प्रकाश में आने पर इसकी सूचना त्वरित AHTU व टोल फ्री नंबर 112 पर सूचित करने को कहा गया | आकस्मिक सहायता हेतु सरकार द्वारा जनहित में जारी टोल फ्री नंबर 112, 108, 1090 ,1098 1930 आदि नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने को कहा गया l यूनिट क्षेत्र अंतर्गत प्रचलित अभियान ऑपरेशन इस्माइल से संबंधित गुमशुदाओं के प्रचार प्रसार हेतु आने जाने वाले लोगों को गुमशुदाओं के फोटो पंपलेट दिखाकर गुमशुदाओं से संबंधित कोई भी लाभप्रद सूचना मिलने पर AHTU,112 को सूचित करने को कहा गया
*संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु पर विशेष दृष्टि रखते हुए चेकिंग पूछताछ की गई||*साथ ही SSB टनकपुर के साथ एक समन्वय गोष्टी का आयोजन किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *